पीलीभीत, फरवरी 4 -- माधोटांडा। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला बीते तीन जनवरी को खेत पर जानवर भगाने गई थी। आरोप है पहले से घात लगाए बैठे गांव रामभजन और उनके पुत्र विमलेश ने महिला को बुरी नियत से पकड़ लिया और छेड़छाड़ करने लगे। आरोपियों ने महिला के कपड़े फाड़ डाले। पुलिस से शिकायत करने पर रामभजन, विमलेश, विटोली और सुमनदेवी ने घर में घुसकर महिला और उसके परिजनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...