महाराजगंज, जुलाई 1 -- सिन्दुरिया, महराजगंज। सिन्दुरिया निवासी शमीम अली की 21 मुर्गियों को किसी अज्ञात जानवर ने अपना शिकार बना लिया। एक बकरी की जान उसके चिल्लाने पर बची। शमीम अली ने बताया कि रविवार की रात में घर के सभी सदस्य भोजन करके सोने चले गए। बाहर में बने दरबा में सभी मुर्गियां रखी गयी थीं। वहीं पास में बकरी भी बंधी थी। रात में कोई जानवर मुर्गियों के दरबा में घुस गया और एक-एक कर 21 मुर्गियों को अपना निवाला बना लिया। दरबा से निकलते समय वह बकरी को भी निवाला बनाना चाहा, लेकिन बकरी चिल्लाने पर घर वालों की नींद टूट गयी। रात के अंधेरे का लाभ लेकर जानवर भाग गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.