गिरडीह, जनवरी 10 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में शुक्रवार को भी ठंड जानलेवा रही। लगातार बढ़ रही ठंड और गलन से लोग बेहाल रहे। सुबह कोहरा छाने से सड़कें सुनसान पड़ रही। इक्का-दुक्का वाहन जो सड़क पर दौड़ रहे थे वह भी लाइटें जलाकर चलती नजर आई। दिन में ठंडी हवाओं के साथ बढ़ी गलन ने लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। शीतलहर के चलने से निकली धूप भी बेसर रही। मौसम जानकारों की माने तो अभी इस तरह का मौसम बना रहेगा। कनकनी भी इसी तरह रहेगी। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस दौरान 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चलती रही। जरुरी काम पड़ने पर लोग निकल रहे बाहर: कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। सुबह और शाम से यातायात प्रभावित हो रहा है। शाम होते ही फिर से कोहरे के असर के साथ शीतलहर ...