देहरादून, मार्च 20 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जानलेवा हमले के केस में बीते 17 महीनों से फरार चल रहे आरोपी को प्रेमनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रेमनगर मोहन सिंह ने बताया कि 29 सितंबर 2023 को अंकित कुमार निवासी नौगांव, मांडुवाला ने केस दर्ज कराया। आरोप लगाया कि बीच सड़क में शराब पीकर हंगामा कर रहे युवकों ने उस पर हॉकी, डंडों और धारदार हथियार से हमला किया। मामले में जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज जांच के दौरान छह आरोपी गिरफ्तार किए गए। हमले में शामिल आदित्य उर्फ सोनू कुमार सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह निवासी महुली, नवीनगर जिला औरंगाबाद, बिहार फरार चल रहा था। आरोपी को बुधवार को गडरिया मोहल्ला, स्मिथनगर, प्रेमनगर में दबिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.