कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। गोविंदनगर थाना क्षेत्र की सेवाग्राम कालोनी में रेलवे की जमीन पर कब्जे के विरोध में जानलेवा हमले के आरोपी हिस्ट्रीशीटर सागर शुक्ला व उसके साथी आकाश सोनकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। सागर पर 29 मुकदमे दर्ज हैं। गोविंदनगर अतिरिक्त इंस्पेक्टर अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पिछले माह सेवाग्राम कालोनी निवासी हरिशंकर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि पड़ोसी विष्णु और सागर शुक्ला रेलवे की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसका हरिशंकर और उनके भाई उमाशंकर ने विरोध किया। इसी खुन्नस में विष्णु, सागर, आकाश, साहिल, शंकर ने उमाशंकर पर हमला कर दिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...