शामली, दिसम्बर 7 -- शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत भिक्की मोड़ पर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गत 23 नवबर को शहर के भिक्की मोड़ पर मारपीट की घटना कारित की गयी। वादी संदीप कुमार पुत्र रामकुमार निवासी मौहल्ला काम्बोज कालोनी ने पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। रविवार को शहर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान घटना में वांछित अभियुक्त बोबी उर्फ मनोज पुत्र स्व महेन्द्र दत्त निवासी निकट बलभद्र मन्दिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि घटना में लिप्त अन्य अभियुक्त दिव्यांशु उर्फ बादल को पूर्व में ही 26 नवंबर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...