बिजनौर, फरवरी 18 -- नूरपुर शुगरमिल को गन्ना ले जा रहे गांव पुरैना अब्दुलरहमानपुर रिटायर्ड फौजी को गांव के ही 10-12 व्यक्तियों ने रंजिशन हमला कर घायल कर दिया। बुधवार की अपरान्ह गांव पुरैना अब्दुलरहमानपुर निवासी रिटायर्ड फौजी बृजपाल सिंह 62 वर्ष पुत्र राम सिंह ट्रेक्टर से गन्ना डालने शुगरमिल चांगीपुर जा रहे थे। फौजी के अनुसार जैसे ही उनका ट्रेक्टर पुरैनी के नहरपुल के समीप पहुंचा वहाँ खड़े गांव के ही दस से अधिक व्यक्तियों ने एक राय होकर उनपर जानलेवा हमला कर दिया। हमले के बीच ट्रेक्टर चालक जान बचाकर भाग निकला।112 को सूचना के बाद परिजन सीएचसी लेगये। सीएचसी से वह्यल को जिला अस्पताल तथा जिला अस्पताल से मेरठ लेजाया गया। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि तहरीर मिलने पर रिपार्ट दर्ज की जायेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...