बिहारशरीफ, जून 4 -- जानलेवा हमले में महिला समेत तीन गिरफ्तार शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शेखपुरा नगर क्षेत्र के पचना गांव में सदर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले में एक महिला सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी का नेतृत्व सदर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने की। टीम में एसआई सुनील कुमार राजवंशी, एएसआई पंकज कुमार सहित पुलिस बल शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पचना गांव निवासी शम्भु यादव के पुत्र जीतो यादव, बिट्टू यादव और पत्नी झनमुनिया उर्फ शोभा देवी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने चार दिन पूर्व पचना गांव निवासी चांदो यादव के पुत्र लुटिश कुमार का एक हाथ और एक पैर मारपीट कर तोड़ दिया था। घायल की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.