प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 12 -- महेशगंज थाना क्षेत्र के गोगहर गांव निवासी गुडान देवी पत्नी रामसुख ने न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि 10 जुलाई 2025 की शाम बेटा मनीष गाय को खोलकर घर ले जाने लगा। तभी गांव के कुछलोग उसको गालियां देते हुए पीटने लगे। बेटे की चीख सुनकर वह और उसका दूसरा बेटा रजनीश बीच-बचाव करने पहुंचे तो उन लोगों ने उनको भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। आरोप है कि पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने न तो उसके बेटे का मेडिकल कराया और न ही कोई कार्रवाई किया। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने विशेष, अभिषेक कुमार गौतम, साहिल, अजीत, शनि कुमार को नामजद करते हुए पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.