मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- रतनपुरी थाना क्षेत्र के फुलत गांव में घर में घुसकर जानलेवा हमला करने में चार आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज हुई है जिसमे मोनू कुरैशी,एजाज कुरैशी,हारूण,नजर कुरैशी के अलावा सात अज्ञात शामिल है। गांव निवासी नवेद ने बताया कि कादिर अपने काम से छुटटी के बाद घर वापस लौट रहा था इसी दौरान रास्ते में उक्त हमलावरों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट में घायल होने के बाद घर वापस लौटे तो हमलावरों ने वहा पर भी पथराव कर दिया। जिसमे कादिर का सिर में गंभीर चोटे आई है। रिपोर्ट दर्ज के बाद पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...