बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- जानलेवा हमले में चाचा और भतीजे गये जेल मेडिकल जांच के दौरान सदर अस्पताल में फिर दोनों भिड़े पुलिसकर्मियों के समझाने पर भी नहीं हुए शांत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जानलेवा हमले के मामले में सदर थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने चाचा अवधेश यादव और भतीजे रामप्रवेश यादव को जेल भेज दिया है। हद तो तब हो गई, जब मेडिकल जांच के लिए दोनों को जब सदर थाना लाया गया तो हाजत में भी चाचा-भजीते एक दूसरे से गाली गलौज करने लगे। इतना ही वाहन में बैठाकर जब दोनों को जेल ले जाया जाने लगा तो एक दूसरे को जान मारने की धमकी देते रहे। साथ चल रहे पुलिसकर्मियों ने कई दफा चेतावनी दी। लेकिन, इसका कोई असर दोनों पर नहीं पड़ा। बता दें कि मंगलवार को जेल के समीप अवधेश यादव को पकड़कर पत्थर से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। बाद में रामप्रवेश याद...