बहराइच, फरवरी 21 -- बहराइच, संवाददाता। मुर्तिहा कोतवाली के धर्मपुर गांव में घर के टूटे हिस्सा पर सीमेंटेंड शीट लगा रहे युवक पर जानलेवा हमला कर लहुलुहान कर दिया। कोतवाली में तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज करने के बजाय पीड़ित सहित दोनों पक्षों पर शांति भंग में चालान कर दिया। मुर्तिहा कोतवाली के धर्मपुर गांव निवासी किशोरी लाल, बांके लाल, राम खेलावन पुत्र गण रंगी लाल तीन भाई है। रंगई लाल के नाम तीन बीघा चार विस्वां भूमि थी। जिसमें तीन बीघा जमीन किशोरी लाल ने बैनामा करा ली। चार विस्वां किशोरी लाल ने अपने नाम करा ली। जिस मकान में रंगीलाल रहते थे। उसका चार हिस्सा कर तीन हिस्सा तीन भाईयो में बंटवारा कर दिया। एक हिस्सा रंगई लाल ने खुद के पास रखा। बांके लाल ने वृद्ध पिता की सेवा की। तो रंगी लाल ने अपना मकान का हिस्सा बांके ल...