शामली, मई 28 -- सामान खरीदने के बाद पैसों के लेन देन को लेकर हुए विवाद में दुकानदान व उसके परिजनों पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही है। नगर के मौहल्ला रायजादगान निवासी विनीत शर्मा ने नगर के दिल्ली बस स्टैंड पर किरयाना की दुकान की हुई है। 11 मई की रात्रि विनीत शर्मा की दुकान पर दो युवकों ने आकर काजू का पैकेट लिया था। जिसके बाद रूपयों के लेन देन के ऊपर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। जो उस समय शंात हो गया था किन्तु बाद में युवकों ने अपने साथियों के साथ मिलकर दुकानदार विनीत शर्मा, विवेक शर्मा, सूरज शर्मा व ऋतिक शर्मा पर जानलेवा हमला कर दिया था। मामले में सिद्धार्थ शर्मा की तरफ से तीन लोगों को नामजद करते हुए 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.