सहारनपुर, मई 9 -- सहारनपुर कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में महिला पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने दोषी को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 37 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। महिला की ओर से छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था। शासकीय अधिवक्ता मेनपाल चौधरी ने बताया कि 19 अप्रैल महिला ने अंकित उपाध्याय, अनुज और कुसुम निवासी साकेत कॉलोनी के खिलाफ जानलेवा हमला करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके साथ ही छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था। पुलिस ने जांच के बाद अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। मुकदमा अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी-2 की अदालत में विचाराधीन था। अदालत ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अंकित उपाध्याय को पांच वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 37 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इसके अलावा अनुज और कुसुम को दोषम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.