मुरादाबाद, जनवरी 3 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव चंगेरी में जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश करने के बाद गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। चंगेरी गांव के सुरजीत सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया कि गांव के इंद्रपाल,रंजीत पुत्रगण रघुवीर और नितिन पुत्र इंद्रपाल ने उसके पिता धर्मवीर व भाई अमरजीत को रास्ते में घेर कर बुरी तरह से लाठी डंडों से पीटा, उसके पिता के सिर में गंभीर चोट आई। जिनका इलाज मुरादाबाद के अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में तहरीर के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने हमले के आरोप में रंजीत और नितिन को गिरफ्तार करकेजेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...