बिजनौर, सितम्बर 9 -- जानलेवा हमले में वांछित चल रहे बिजनौर के नगीना विधायक मंगलवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में पेश हुए। अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन कोर्ट नंबर एक शांतनु त्यागी ने उनकी जमानत अर्जी निरस्त करते हुए जेल भेज दिया। नगीना के सपा विधायक और पूर्व मंत्री मनोज पारस पर साल 2020 में बिजनौर कोतवाली के गांव रशीदपुर गढ़ी के रहने वाले युवक पर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। मनोज पारस के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट चल रहे थे, जिस पर उन्होंने कोर्ट में सरेंडर किया था। कोतवाली क्षेत्र के रसीदपुर के आसपुर नवादा के रहने वाले छतर सिंह ने कोर्ट में आरोपी पूर्व विधायक मूलचंद, अमित पुत्र मूलचंद, कपिल गुर्जर, राशिद, रफी सैफी और नगीना से सपा विधायक मनोज के खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कराया था। पीड़ित छतर सिंह मनोज पारस व अन्य के खिलाफ एक म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.