रांची, जनवरी 19 -- रांची। अपर न्यायायुक्त संजीव झा की अदालत ने जानलेवा हमले समेत अन्य आरोपों में ट्रायल फेस कर रहे तीन आरोपियों को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। ढाई साल पुराने मामले में देवाशीष साहू, रिशु राज चौधरी और आकाश राज चौधरी ट्रायल फेस कर रहे थे। मामले की सुनवाई के दौरान सूचक और जख्मी अभि कुमार सिंह ने अभियोजन के आरोपों का समर्थन नहीं किया। लालुपर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार 16 जून 2023 की रात आरोपियों पर सूचक के कमरे में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने का प्रयास करने, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...