नोएडा, दिसम्बर 2 -- ग्रेटर नोएडा। जिला न्यायालय ने दादरी कोतवाली क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में आरोपी विनोद कुमार को जमानत दे दी। पीड़ित राजेंद्र सिंह ने 29 सितंबर 2025 को मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़ित के मुताबिक उसके चाचा रूप सिंह भाटी रेलवे रोड पर सरस्वती शिशु मंदिर के सामने मेडिकल स्टोर चलाते हैं। उन पर 28 सितंबर की शाम दो बदमाशों ने धारदार हथियारों से हमला किया था। यह हमला विनोद कुमार द्वारा कराने की आशंका है। अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी को जमानत दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...