बागपत, फरवरी 13 -- दाहा। पुसार-दोघट मार्ग पर युवक के साथ मारपीट एवं जान से मारने की नीयत से फायर करने के मामले में दो नामजद आरोपियों पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इस मामले में दो आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। पुसार-दोघट मार्ग पर छह दिन पूर्व किरठल थाना रमाला निवासी शुभम पुत्र कृष्णपाल ने दोघट थाने पर चार लोगों को नामजद, जबकि दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट एवं जान से मारने की नीयत से फायर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि घटना में नामजद दो आरोपी निशांत पुत्र सुभाष व बिट्टू उर्फ नोबहार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि दो नामजद आरोपी अभी फरार चल रहे है। जिनकी तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। फरार चल रहे आरोपी सुभाष उर्फ छोटू पुत्र रामस्वरूप निवासी सिसौली थाना भौंराक...