बागपत, फरवरी 7 -- खेकड़ा। फुलेरा गांव के लोगों ने शनिवार को चांदीनगर पुलिस पर जानलेवा हमले के आरोपियों को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाते हुए तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने एसपी से फरार आरोपियों को गिरफ्तार कराए जाने की मांग की। फुलेरा गांव के काफी ग्रामीण शनिवार को तहसील पर पहुंचे। वहां उन्होंने चांदीनगर थाना इंचार्ज के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गत 24 जनवरी को पवन कुमार शर्मा का पुत्र आकाश मंदिर में पूजा करने गया था। वहां से वापस लौटते समय गांव के ही दो युवकों ने उस पर लोहे की रोड से जानलेवा हमला किया था। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया था। पवन शर्मा ने तभी थाना चांदीनगर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। वे खुले घूम रहे है और फैसला न कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.