बेगुसराय, फरवरी 5 -- नावकोठी, निज संवाददाता। पुलिस ने विभिन्न गांवों में छापेमारी कर दो वारंटी एवं एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। प्रशिक्षु एसडीपीओ सह थानाध्यक्ष अमरजीत तिवारी ने बताया कि गिरफ्तार वांछित अभियुक्त पहसारा गांव निवासी गोपाल झा का पुत्र मंटून झा है। उसके विरुद्ध नावकोठी थाना कांड संख्या 13/26 के तहत जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज है। इस संबंध में गांव की ही फूलपरी देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कांड दर्ज होने के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था। वहीं, गिरफ्तार वारंटियों में पहसारा पूर्वी पंचायत के पीरनगर निवासी राम प्रकाश पासवान एवं मो. फिरोज शामिल है। मो. फिरोज के विरुद्ध नीलाम बंध से संबंधित थाना कांड संख्या 21/22 दर्ज है जबकि राम प्रकाश पासवान थाना कांड संख्या 72/11 के तहत नामजद अभियुक्त है। दोनों अभि...