प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 26 -- कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के कुशाहिलडीह गांव निवासी लालचंद उर्फ अजीत यादव के खिलाफ वर्ष 2023 में मारपीट,जानलेवा हमले समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी फरार था। उसके खिलाफ न्यायालय ने वारंट जारी हुआ था। न्यायालय के वारंट पर पुलिस ने बुधवार को आरोपी लालचन्द्र उर्फ अजीत यादव को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...