बिहारशरीफ, मार्च 19 -- जानलेवा हमले का आरोपी धराया शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। टाउन थाने की पुलिस ने बुधवार को जानलेवा हमला के एक आरोपी को कचहरी रोड से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नगर क्षेत्र के बाजिदपुर निवासी प्रकाश राम के पुत्र शत्रुघ्न राम के रूप में की गई। गिरफ्तार शत्रुघ्न ने अपने भाइय पंकज राम, रितिक राम और आकाश राम के साथ मिलकर टुन्नू चौधरी को मारपीट कर घायल कर दिया था। घटना 14 मार्च की है।पीड़ित टुन्नू चौधरी द्वारा प्राथमिकी कराई गई थी। बुधवार को गुप्त सुचना मिलने पर एएसआई जय कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...