फिरोजाबाद, फरवरी 9 -- ग्राम पंचायत नगला फकीरा निवासी शीला देवी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था कि 10 जनवरी-2025 को प्राथमिक विद्यालय नगला फकीरा मार्ग पर सीसी निर्माण कार्य कराया जा रहा था। उसी समय नगला फकीरा निवासी सूरजपाल पुत्र रामपाल और अशुंल पुत्र सूरजपाल अपने ट्रैक्टर को सीसी मार्ग के ऊपर निकालकर ले जाने लगे थे। जिसका ललित पुत्र महावीर द्वारा विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। विवाद के दौरान सूरजपाल, निहाल सिंह ने प्रेमवीर के भाई धर्मवीर पर लाठी-डंडों और फावड़ा से हमला बोल दिया था। रविवार को थाना पुलिस ने सूरजपाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...