दरभंगा, जनवरी 4 -- सिंहवाड़ा। सिमरी थाना क्षेत्र के शोभन गांव में छापेमारी कर सिमरी पुलिस ने गांव के ही मो. अमीरुल हक को गिरफ्तार कर लिया। दबिया से जानलेवा हमला कर चार लोगों को जख्मी करने के मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। निजी जमीन बिक्री नहीं करने पर भू माफियाओं ने गांव के चार लोगों पर हमला कर जख्मी कर दिया था। घायल मो. शब्बीर ने इस मामले में सिमरी थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें गांव के मो. जफीरुल हक, मो. अमीरुल हक, अनवारुल हक व शहनाज बेगम को नामजद किया था। उसने पुलिस को बताया कि जफीरुल हक भू माफिया है। मुझे व परिवार के सदस्यों को धमकी देता है। रंगदारीपूर्वक कहता है कि तुम अपनी निजी जमीन व गाछी हम लोगों के हाथ कम कीमत पर बेच दो वरना किसी दिन भी हत्या कर देंगे। सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि आरोपित को न्यायिक हिरासत ...