शामली, जनवरी 16 -- दुकान में चोरी का प्रयास करने, जानलेवा हमला करने तथा छेड़छाड़ करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। नगर के मोहल्ला खैलकलां निवासी मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि उसकी मोहल्ले में ही वेल्डिंग की दुकान है। 27 दिसंबर की रात में दुकान बंद कर अपने घर चला गया। रात करीब दो बजे उसे सूचना मिली कि दुकान में चोरी का प्रयास किया जा रहा है। वह अपने बेटे के साथ मौके पर पहुंचा, तो दो बदमाश दुकान के बाहर खड़े थे, जो उन्हें देखकर फरार हो गए। आरोप है कि गांव अकबरपुर सुन्हेटी निवासी सादिक उर्फ बंदर व मुसाहिब उर्फ मन्नू उर्फ सरवर ने दुकान का शटर तोड़कर बोरों में वेल्डिंग मशीन व अन्य सामान चोरी करने की नीयत से भरा हुआ था। उसके बेटे ने दोनों बदमाशों को पहचानते हुए पकड़ लिया। इस दौरान बदमाशों ने ल...