मधुबनी, दिसम्बर 15 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। मारपीट में जानलेवा हमला करने के मामले में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पहली गिरफ्तारी अड़रिया संग्राम थाना क्षेत्र के परसा चौक से हुई है। बकौल थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा गिरफ्तार व्यक्ति संग्राम के रहने वाले स्वर्गीय आरिफ सलाम के पुत्र मोहम्मद अब्दुल सलाम है। 9 सितंबर को मारपीट कर जानलेवा हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दूसरी गिरफ्तारी भैरव स्थान थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 के एक मामले में हत्या के प्रयास करने वाले आरोपी की गई है। थानाध्यक्ष इस कांड के अनुसंधानकर्ता एसआई परिजन पासवान के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति रैयाम गांव निवासी स्वर्गीय ध्यानी पासवान के 58 वर्ष के पुत्र शिव शंकर पासवान है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हि...