गया, फरवरी 15 -- बोधगया थाने की पुलिस ने शनिवार की देर रात सूर्यपुरा गांव में छापेमारी कर जानलेवा हमला मामले में फरार एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित सूर्यपुरा गांव का रहने वाला रवि कुमार है। गांव की ही विक्की ठाकुर की पत्नी रूपा देवी के साथ पिछले साल 30 सितंबर को हत्या की नीयत से मारपीट व छिनतई की घटना हुई थी। मामले में घायल महिला ने दो युवकों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी थी। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपित लगातार फरार चल रहा था। आरोपित को उसके घर से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...