लखीसराय, फरवरी 22 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के निस्ता गांव के स्व. नारायण यादव के पुत्र तथा टेम्पो चालक राजेश कुमार को दस लोगों ने मजमा बनाकर लोहे की छड़ से जानलेवा प्रहार करके घायल कर दिया। दस हजार रुपये एवं सोने की ताबीज भी छिनतई करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार राजेश कुमार को मानूचक गांव के पास एनएच 80 पर दस लोगों ने घेरकर मारपीट व छिनतई की। इस आशय की प्राथमिकी कांड सं. 55/26 के तहत मानूचक गांव के रामानंद पासवान, डोमन पासवान, छबीला पासवान, तुलसी पासवान समेत दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। यह प्राथमिकी चालक की मां फूलन देवी ने कराई है। चालक की गाड़ी रोककर उस पर अधिक भाड़ा लेने का आरोप लगाकर जानलेवा हमले में घायल कर दिया गया। इधर शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.