समस्तीपुर, फरवरी 4 -- उजियारपुर। थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव में पुलिस ने छापेमारी कर जानलेवा हमला के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान देसुआ निवासी जुगेश्वर राय का पुत्र बूटन राय के रूप में बताया गया है। जानकारी देते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अजित कुमार ने बताया की आरोपी पर एक हिंसक झड़प के दौरान विपक्षियों पर जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से जख्मी कर देने के आरोप में उजियारपुर थाना में दर्ज कांड में तलाश किया जा रहा था। उन्होंने कहा की आरोपी को न्याययिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...