प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 2 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के गहरौली पूरे इंदा गांव में शराब नशे में गालियां देने के विरोध पर कुछ लोगों ने कुनबे पर जानलेवा हमला कर दिया। मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। गहरौली पूरे इंदा गांव निवासी दिलीप के घर 31 जनवरी की शाम गांव का ही विमलेश शराब के नशे में पहुंचा और महिलाओं को गालियां देने लगा। दिलीप के भाई छोटू ने विरोध किया तो आरोपी के घर के लोग कुल्हाड़ी और लाठी लेकर पहुंच गए। आरोपियों ने छोटू के साथ ही दिलीप की बेटियों प्रियंका, कृष्णा, बहू देवकी को मारपीट कर बेहोश कर दिया। आसपास के लोग दौड़े तो आरोपी भाग निकले। मामले में दिलीप की पत्नी निर्मला ने विमलेश, छत्रपाल, वीरेंद्र और कमलेश के खिलाफ जानलेवा चोटें पहुंचाने का केस दर्ज कराया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...