हाजीपुर, दिसम्बर 2 -- जंदाहा । संवाद सूत्र जंदाहा थाना के बसंतपुर गांव में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला एवं लूटपाट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में बसंतपुर निवासी मिथिलेश कुमार ने अपने ग्रामीण विद्यानंद सिंह, अंकुश कुमार, सरिता देवी एवं खुशबू देवी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में बताया गया है कि बीते 26 नवंबर को दिन के करीब 1:30 बजे पूर्व से घात लगाए आरोपियों ने जानलेवा हमलाकर उन्हें जख्मी कर दिया। आरोप लगाया गया है कि मारपीट के क्रम में आरोपियों ने उनके गले से सोने की चेन एवं पॉकेट से 5 हजार नगद छीन लिया। वहीं गोली मार देने की धमकी दी गई। बताया गया है कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति है तथा बराबर धमकी देता रहता है, जबकि वह अपने घर पर अकेले रहते हैं, जिससे भय बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...