हरदोई, दिसम्बर 11 -- हरपालपुर। कोर्ट के आदेश पर जानलेवा हमला और लूटपाट के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के अर्जुनपुर गांव निवासी अनिल कुमार ने न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 अक्तूबर की सुबह सात बजे उसके गांव के ही राकेश, किशनपाल, सूरज, पिंटू, रामनिवास तथा दिनेश उसकी जमीन पर दरवाजा रख रहे थे। विरोध करने पर आरोपित अपने अपने हाथों में लाठी डण्डे व कुल्हाड़ी लेकर अनिल कुमार के घर के अंदर घुस गए। राकेश ने हत्या के इरादे से कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया था। तथा बीच बचाव के लिए आए ईश्वर पाल, रामलड़ैते व चंद्रपाल भी मारपीट में चुटहिल हो गए थे। आरोपितों ने घर में तोड़फोड़ कर धान की बिक्री का रखा 30 हजार रुपये भी लूट लिया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.