प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के बेंती गांव निवासी अभय तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप है कि उसके पट्टीदार आए दिन रास्ते के खड़ंजे को उखाड़ते रहते हैं। मना करने पर गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। 23 मार्च को वह नहर चौराहे पर जा रहा था तभी आरोपियों ने रास्ते से जाने से रोका। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए खड़ंजे की ईंट उखाड़कर उठा ले गए। पीड़ित अभय तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने बाल कृष्ण त्रिपाठी, विपिन त्रिपाठी, आर्यन त्रिपाठी, आरती त्रिपाठी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...