हाथरस, दिसम्बर 30 -- हाथरस। सर्दी जानलेबा साबित हो रही है। शहर के विवेकानंद नगर में युवक और चंदपा के गांव परसारा में अधेड़ की अचानक हालत बिगड़ गई। दोनों के परिजन उनको जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। दोनों की मौत का कारण हार्ट अटैक की संभावना डॉक्टर ने जताई है। पिछले कई दिनों से सर्दी के जेबर काफी बिगड़े हुए हैं। यह सर्दी दिल के मरीजों के लिए जानलेबा साबित हो रही है। ऐसे में लोग सर्दी की चपेट में आ रहे हैं। शहर के विवेकानंद नगर निवासी 35 वर्षीय भूरी सिंह पुत्र साहब सिंह की सुबह करीब छह बजे अचानक से हालत बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए और उनको अचेत हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां पर डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिवार के लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.