बांदा, जनवरी 29 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम पड़ोहरा निवासी सहोद्रा पत्नी स्वर्गीय बलुआ ने तहरीर देकर बताया कि बकरी घर के बाहर बांध रही थी। इसी दौरान मेरे गांव का भीषम पुत्र मनीराम व अरविंद पुत्र मनीराम आए। गाली गलौज करने लगे। और मुझे डंडों से मारा-पीटा। कह रहे थे कि तुम्हारी दीवार गिराकर जान से मार देंगे। पीड़िता ने कहा कि मेरे बच्चे बाहर काम करते हैं। वह अपने नाती के साथ घर में रहती है। थाना प्रभारी ने मुकदमा पंजीकृत किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...