नई दिल्ली, अगस्त 26 -- पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पर पक्षपात का आरोप लगाया है। तिवारी ने धोनी की ही कप्तानी में 2008 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू किया था। हालांकि, इंजरी की वजह से उनका करियर बहुत लंबा नहीं चला। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 12 वनडे और 3 टी20 मैच खेले। मनोज तिवारी ने कहा कि उन्हें कभी भी धोनी का साथ नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगता है कि दो अन्य क्रिकेटरों के लिए धोनी का पक्षपाती रवैया उनके करियर के खिलाफ गया। तिवारी ने कहा कि बहुत सारे लोग ये बात जानते हैं लेकिन कोई कहेगा नहीं। मनोज तिवारी ने जिम्बाब्वे में 2015 में आखिरी बार भारत के लिए वनडे खेला था। तब धोनी और दूसरे सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया गया था और अजिंक्य रहाणे युवा टीम की कप्तानी किए थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.