लातेहार, अगस्त 5 -- महुआडांड़, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में भारी बारिश के कारण झारखंड के सबसे ऊंचा जलप्रपात लोध फॉल पिछले एक सप्ताह से बंद है। प्रवेश द्वार पर चैन लगा दिया गया है। पर्यटक स्थल तक जाने वाले रास्ते की रेलिंग बारिश से टूट चुकी है। जिससे आवागमन में खतरा बढ़ गया है। फॉल के ऊपर बना हुआ वुडेन पुल रेलिंग क्षतिग्रस्त है। लोध फॉल पर्यटकों के लिए बंद होने के बावजूद पर्यटकों का लोध फॉल तक आना नही रूक रहा है। हर रोज पर्यटको के सैकड़ो वाहन यहां आ रहें है। ऐसे में पर्यटकों की इंट्री नही हो पा रही है। फॉल तक पहुंचने से पहले का गेट बंद होने के बाद भी पर्यटक गेट के बगल से होकर जान जोखिम में डाल तक फॉल तक पहुंच रहे है। क्षेत्र में हर रोज हो रही बारिश के चलते फॉल एवं नदी का बहाव तेज है। रास्ते भी असुरक्षित हो गए हैं, ऐसे में अगर किसी पर्यटक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.