सीतामढ़ी, जनवरी 11 -- सीतामढ़ी। शहर के प्रसिद्ध जानकी मंदिर में दर्शन करने आए एक बच्चे के गले से सोने की हनुमानी लाकेट काटते एक युवक को बच्चे की मां ने स्थानीय लोगों के सहयोग से रंगेहाथ पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर धुनाई कर दी और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जानकी स्थान बड़ी बाजार निवासी राजू कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल निवासी रागनी कुमारी अपने सात वर्षीय बेटे के साथ जानकी मंदिर में माता के दर्शन के लिए आई थीं। मंदिर परिसर में भीड़ का फायदा उठाकर आरोपी युवक बच्चे के गले से सोने की हनुमानी लाकेट काटने लगा। इसी दौरान महिला की नजर आरोपी पर पड़ गई। उन्होंने तुरंत युवक को पकड़ लिया और जोर-जोर से चोर-चोर चिल्लाने लगीं। शोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.