सहारनपुर, दिसम्बर 15 -- श्री 1008 पारसनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा सोमवार को जानकी धाम दिगंबर जैन मंदिर का द्वितीय स्थापना दिवस बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर आचार्य विद्यासागर महाराज के शिष्य प्रणमय सागर महाराज ससंघ का सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम 23वें तीर्थंकर श्री 1008 पारसनाथ भगवान का 23 कलशों से भव्य अभिषेक एवं आठवें तीर्थंकर श्री 1008 चंद्रप्रभु भगवान का 8 कलशों द्वारा अभिषेक के साथ किया गया। इसके पश्चात मुनि महाराज के सानिध्य में शांति धारा का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने शांतिपाठ के साथ विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर प्रणमय सागर महाराज ने अपनी मंगल देशना में धर्म, संयम और आत्मशुद्धि के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत मुनि द्वारा गुरु निलय संत निवा...