सीतामढ़ी, नवम्बर 12 -- सीतामढ़ी। श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में समिति के अध्यक्ष पंकज कुमार 'बबलू' के नेतृत्व में शामिल होने के लिए 16 सदस्यीय टोली सीतामढ़ी धाम से प्रस्थान किया।जानकारी के मुताबिक बाघेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 7 से 16 नवम्बर तक दिल्ली से वृन्दावन तक सनातन धर्म के एकता के लिए पदयात्रा का संकल्प लिया है ।इसी यात्रा में श्री जानकी जन्मोत्सव आयोजन समिति की टोली शामिल होने के लिए रवाना हुई। टोली को विदा करने के लिए विशाल कुमार, राजु कुमार, नीरा गुप्ता, प्रदीप कुमार गुप्ता, विशाल कुमार, नरेन्द्र शर्मा, सोनु पोद्दार, अंकित कुमार गुप्ता, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।वही टोली में विशाल कुमार बिट्टु, पारस सिंह, अनिल राज, आशीष व्याहुत, गौतम कुमार गुप्ता, डॉ ...