आगरा, अगस्त 31 -- जनकपुरी महोत्सव समिति की ओर से भगवान श्रीराम की बरात के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी बीच महिला मंडल ने रौनक बढ़ा दी। जानकी को ब्याहने आ रहे रघुनंदन के बावत फूलवाटिका में राधाष्टमी पर पीली चिट्ठी विधि-विधान से लिखी गई। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। महोत्सव में भक्ति, संगीत और महारास की अद्भुत छटा देखने को मिली। बांधनी और लहरिया परिधान में सजी बहनों ने राधारानी और भगवान कृष्ण के स्वरूपों के साथ डांडिया और भजनों की मधुर धुनों पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। भजनों जैसे सारी दुनिया है दीवानी राधा रानी आपकी, बरसाना बुला लीजिए राधा रानी कृपा कीजिए, नैना लड़ गए श्याम सलोने से, जा बैठे कौशल्या मां की गोद रामचंद्र दूल्हा बने पर महिलाओं ने झूमते हुए समा बांध दिया। पूरा वातावरण श्रद्धा और उल्लास से गूंज उठा। जनकपुरी महि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.