लखनऊ, जनवरी 8 -- जानकीपुरम विस्तार में लंबे समय से टपक रही पानी की टंकियों और उससे पार्कों में पैदा हो रहे जलभराव की समस्या को लेकर आखिरकार जलकल विभाग ने ठोस पहल शुरू कर दी है। गुरुवार को जलकल के विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर पानी की टंकियों का गहन निरीक्षण किया और नीचे लगे वॉल्व समेत अन्य स्थानों पर हो रही लीकेज को तत्काल दुरुस्त कराया। पिछले सप्ताह आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने जानकीपुरम क्षेत्र की टपकती पानी की टंकियों और पार्कों में हो रहे जलभराव की समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस खबर को शासन और जलकल विभाग के अधिकारियों ने गंभीरता से लिया, जिसके बाद पहले प्रारंभिक टीम और अब विशेषज्ञ इंजीनियरों को मौके पर भेजा गया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि कई टंकियों के निचले हिस्से में लगे वॉल्व और पाइप लाइनों से लगाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.