लखनऊ, फरवरी 22 -- जानकीपुरम के सेक्टर-तीन में शनिवार को एक मजदूर का शव नाले में पड़ा मिला। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पाकर जानकीपुरम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकीपुरम के सेक्टर तीन निवासी सतीश सिंह (42) मजदूरी करता था। परिवार में पत्नी संध्या, एक बेटा और बेटी है। मृतक के भाई रवि ने बताया कि सतीश की पत्नी संध्या सेक्टर-सात स्थित एक स्कूल में आया है। शनिवार को सतीश अपनी पत्नी को छोड़ने स्कूल गया था। दोपहर करीब तीन बजे स्कूल के पास नाली में सतीश को पड़ा देखा और परिजनों को जानकारी दी। इस बीच किसी ने पुलिस को युवक के शव को नाली में पड़े होने की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाली से निकलवाया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की।परिजनों ने पुलिस को...