लखनऊ, जनवरी 4 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता जानकीपुरम विस्तार के सेक्टर-8 स्थित पार्क में पानी की टंकी के लगातार ओवरफ्लो होने से हालात बदतर हो गए हैं। पार्क का लगभग आधा हिस्सा इस समय पानी से लबालब भरा है, जिससे न सिर्फ टहलने आने वाले नागरिक परेशान हैं, बल्कि बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए भी खतरा बढ़ गया है। इसमें कायी जम गई है। स्थानीय निवासी काफी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जलकल विभाग के जूनियर इंजीनियर अरुण सिंह को इस संबंध में लिखित सूचना दी जा चुकी है, लेकिन उनसे फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है। मौके पर कोई कर्मचारी भी नहीं भेजा। जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उप मुख्यमंत्री के निर्देश भी बेअसर स्थानीय निवासी चन्द्रशेखर, आशा त्रिपाठी, नरेश और अनिल त्रिपाठी ने बताया कि करीब चार महीने पहले उप मुख्यमंत्री ने स्वयं पानी की टं...