पूर्णिया, मार्च 10 -- जानकीनगर। जानकीनगर थाना में रविवार को नए थाना अध्यक्ष के रूप में परीक्षित पासवान ने पदभार ग्रहण किया। वहीं पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना अध्यक्ष परीक्षित पासवान ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। आम लोगों कि जो भी समस्या है उनकी समस्या का निदान होगा। अपराध की घटना की जानकारी मिलने पर उसकी जानकारी थाना अध्यक्ष को दें। अपराध पर नियंत्रण आम लोग के सहयोग बिना संभव नहीं होगा। इस मौके पर नगर पंचायत जानकीनगर के मुख्य पार्षद रमेश पासवान, कांग्रेस नेता संजीव यादव सहित अन्य व्यक्ति ने पहुंच कर नए थाना अध्यक्ष का स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.