पूर्णिया, मई 31 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। जानकीनगर थाना में नए थाना अध्यक्ष के रूप में शुक्रवार को संतोष कुमार ने पदभार ग्रहण किया। वहीं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनमनखी सुबोध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जानकीनगर थानाध्यक्ष परीक्षित पासवान कुछ दिनों के लिए छुट्टी पर हैं। जब तक वह छुट्टी पर से वापस ना आ जाए तब तक के लिए जानकीनगर थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार कार्य करेंगे। वहीं शुक्रवार को नए थाना अध्यक्ष के रूप में संतोष कुमार का पदभार ग्रहण करने के बाद लोगों ने बधाई व शुभकामनाएं भी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.