फरीदाबाद, नवम्बर 30 -- बल्लभगढ़, संवाददाता । साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति का जानकार बनकर उससे 30हजार रुपये ठग लिए। घटना 15 नवंबर की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सेक्टर- 65 निवासी पीड़ित ने बताया कि 15 नवंबर को उसके पास उसके दोस्त दिलीप की फेसबुक आईडी से उसके पास मैसेज आया था। जिसने उसे बताया कि वह विदेश कतर से वापस आ रहा है लेकिन एजेंट ने उसका मोबाइल नंबर व पासपोर्ट ब्लॉक कर रखा है। फिर उसने बताया कि वह एक नंबर भेज रहा है और वह एक एजेंट का नंबर है वह उससे बात करेगा। फिर उसने उसे नंबर पर बात की तो उसने कहा कि वीजा अनब्लॉक करने के लिए 30 हजार रुपये देने होंगे। उसके बाद उसने एक पंजाब नेशनल बैंक खाता नंबर बताया जिस पर उसने पंजाब नेशनल बैंक के उसे खाते पर 10000 की ट्रांजैक्शन और बाद में 20 हजार रुपये की ट्र...