फरीदाबाद, जनवरी 4 -- फरीदाबाद, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से जानकर बनकर 1 लाख 64 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ठगी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना 19 दिसंबर को हुई। फरीदाबाद में भूपानी स्थित पियूष हाइट्स निवासी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 19 दिसंबर को उसके चाचा रामप्रवेश सिंह के मोबाइल नंबर से उसके पास एक कॉल आई। जिसमें उसने बताया कि वह उनका जानकार मुन्ना सिंह बोल रहा है। उसने बताया कि उसके पिताजी की तबीयत खराब है अस्पताल में भर्ती हैं और उसे पैसे की सख्त जरूरत है। उन्होंने उसके बताए गए खातों में उसके चाचा जी के खाता व अपने खाते से 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को एक लाख 64 हजार रुपये भेज दिए। जब इसने इस संदर्भ में पता किया तो उसे पता लगा कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है। पुलिस ने पीड़ित की बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.