फरीदाबाद, दिसम्बर 9 -- बल्लभगढ़। साइबर अपराधियों ने एक महिला का परिचित बनाकर उससे 98 हजार रुपये ठग लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। अंसल रॉयल हेरिटेज सोसाइटी आईएमटी सेक्टर-70 निवासी अभिषेक जैन की पत्नी शुभा जैन का कहना है कि 28 नवंबर को उसके पास एक मोबाइल फोन आया और उसने अपना परिचय उनकी एक जानकार की तरह दिया। उसने कहा कि वह उनके पास कुछ पैसे भेज रहा है। उसके पैसे कहीं जाने थे लेकिन वह जा नहीं पा रहे हैं। उसने कुछ पैसे भेज कर स्क्रीनशॉट भेजा और उसके बाद उन्हें अपने जाल में फंसा कर 98 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...